Advertisment

कांग्रेस ने झारखण्ड के जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की

RANCHI: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की

congress list 22Scope News
congress list 2 22Scope News

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न जिला

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है.

कांग्रेस के सांसद और पार्टी के केंद्रीय महासचिव

केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया हैं.

जारी सूची के अनुसार कुमार राजा को रांची जिलाध्यक्ष

बनाया गया है. वहीं, डॉ राकेश किरण महतो को

रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है.
शांतनु मिश्रा को रामगढ, शैलेंद्र कुमार यादव को

हजारीबाग, नारायण बर्नवाल को कोडरमा,

धनंजय कुमार सिंह को गिरिडीह का जिलाध्यक्ष चुना गया है.

जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की – दिनेश प्रसाद यादव को दी गई गोड्डा की जिम्मेदारी

कांग्रेस ने दिनेश प्रसाद यादव को गोड्डा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं उदय प्रकाश को देवघर, अनिल कुमार ओझा को साहेबगंज, कुमार सरकार को पाकुड़,
महेश राम चंद्रवंशी को दुमका, हरि मोहन मिश्रा को जामताड़ा, संतोष कुमार सिंह को धनबाद, उमेश प्रसाद गुप्ता को बोकारो, आनंद बिहारी दूबे को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), शेखर दास को पश्चिमी सिंहभूम का जिलाध्यक्ष चुना गया है.

जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की – बिशु हेंब्रम को सरायकेला-खरसावां की मिली जिम्मेवारी

कांग्रेस ने बिशु हेम्ब्रम को सरायकेला खरसावां की जिम्मेवारी और रवि मिश्रा को खूंटी, डेविड तिर्की को सिमडेगा, चौन्तु उरांव को गुमला, सुखार भगत को लोहरदगा, मुनेश्वर उरांव को लातेहार, श्रीकांत तिवारी को गढ़वा, प्रमोद कुमार दुबे को चतरा तथा जैश रंजन पाठक को पलामू की जिम्मेदारी दी गई है.

रिपोर्ट: मदन

JPSC JSSC Protest: झारखंड में 14 दिन बाद सरकार और छात्रों...

 रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 14 दिन से जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार और छात्रों की वार्ता हुई। छात्रों ने मांग...

JPSC Appointment Scam: नियुक्ति घोटाले में बड़े नामों पर CID की...

JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID ने आयोग के तीन सदस्यों को पूछताछ के लिए समन किया है। अब तक 19 गिरफ्तारियां, बड़े...

Jharkhand High Court: JTET पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव को Show...

झारखंड हाईकोर्ट ने JTET के आयोजन में देरी पर शिक्षा सचिव को Show Cause नोटिस जारी किया। बोकारो की लापता बच्ची मामले में CBI...