कांग्रेस ने 14 लोकसभा क्षेत्र के लिए जिला समन्वय समिति का गठन किया

रांची:  लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनितिक दलों में सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य की सत्ताधारी दल कांग्रेस ने लोकसभा क्षेत्र के लिए समन्वय समिति का गठन किया है।

पिछले दिनों हुई बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने 14 समन्वय समिति का गठन किया है।इन समितियों को टास्क भी दे दिया गया है।लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। बीते शनिवार को प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय की मौजूदगी में हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

उसके अनुसार पार्टी ने सभी 14 लोकसभा क्षेत्र के लिए जिला समन्वय समिति का गठन किया है और समिति के सदस्यों को टास्क दिए गए है। खासकर वोटर्स लिस्ट को लेकर ज्यादा सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।इन 14 समितियों में लगभग 600 प्रमुख नेताओ को शामिल कर, उन्हे जिम्मेवारी दी गई है।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा है कि चुनाव से पहले संगठन और गठबंधन दोनो को मजबूत कर सभी 14 लोकसभा सीट जीतने के लिए रणनीति के तहत काम किया जा रहा है। बहरहाल 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे होमवर्क के साथ चुनाव में जाने की तैयारी में है।

क्योंकि अलग राज्य गठन के बाद 2004 को छोड़ दें।तो उसके बाद के तीनों लोकसभा चुनाव में कांग्रेस खाता खोलने के लिए भी जद्दोजहद करती नजर आई है।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...