वक्फ संशोधन बिल को लेकर लोकसभा में घमासान, विपक्ष का पुरजोर विरोध, कांग्रेस विधायक ने जतायी नाराजगी

भागलपुर : वक्फ संशोधन बिल आज सरकार के द्वारा लोकसभा में पेश किया जा रहा है। जिसको लेकर जहां एनडीए के सभी दलों के द्वारा इसके समर्थन में व्हिप जारी कर दिया है। वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से इसके विरोध में लगातार आवाज उठाई जा रही है और इसका विरोध किया जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने भी इस बिल का पुरजोर विरोध किया है।

मुसलमान के द्वारा जमीन और जायदाद दान दिया जाता रहा है – अजीत शर्मा

उन्होंने कहा कि वक्फ आजादी के बाद से बनी है इसमें मुसलमान के द्वारा जमीन और जायदाद दान दिया जाता रहा है। वहीं सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के काम कर रही है, जो कहीं से भी उचित नहीं है। कांग्रस नेता अजीत शर्मा ने सीएम नीतीश कुमार से भी इसके विरोध में वोट करने की अपील की है। वहीं मुस्लिम समाज के लोग भी इस बिल को लेकर विरोध कर रहे हैं। उनका साफतौर पर कहना है कि यह बिल मुस्लिम विरोधी है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सीएम चंद्रबाबू नायडू को भी इसको लेकर विरोध करना चाहिए।

यह भी पढ़े : केंद्रीय मत्री ललन सिंह ने कहा- वक्फ संशोधन बिल कहीं से भी मुसलमान विरोधी नहीं, जिनका कब्जा था, वो कर रहे हैं विरोध…

यह भी देखें :

विभूति सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img