Advertisment

गयाजी में कांग्रेस ने चलाया हर घर झंडा अभियान

गयाजी: गयाजी शहर में कांग्रेस की ओर से हर घर कांग्रेस झंडा अभियान चलाया गया। गया टॉउन से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व पार्षद अबरार अहमद उर्फ भोला मियां, पार्षद कुंदन कुमार, गोपाल कुमार भी मौजूद रहे। गया टाउन विधानसभा क्षेत्र के डाक स्थान बैरागी, स्टेशन रोड, करीमगंज सहित अन्य कई मुहल्ले के घरों में हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम चलाया गया।

यह भी पढ़ें – EPIC वितरण प्रक्रिया में तेजी लाएगा निर्वाचन आयोग, 15 दिनों के अंदर…

इसके साथ बैरागी डाक स्थान स्थित कांग्रेस नेता मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में चौपाल लगाकर महिलाओं को ‘माई बहिन मान योजना’ की भी जानकारी दी और करीब दो हजार से ज्यादा महिलाओं को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवाया। मौके पर कांग्रेस नेता मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में हर घर कांग्रेस का झंडा लगाने के लिए अभियान का शुरुआत किया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  पिता के किडनी के इलाज के लिए नहीं हैं पैसे, डॉक्टर बनना चाहती है स्नेहा लेकिन…

गयाजी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Vijay Kumar Sinha: बिहार में कृषि नवाचार को नई रफ्तार, ICRISAT...

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ICRISAT का दौरा कर बिहार में कृषि अनुसंधान, मिलेट्स उत्पादन, प्रसंस्करण और बाजार व्यवस्था मजबूत करने पर जोर...

Hariyali Teej 2026: 15 अगस्त को हरियाली तीज, बन रहे शिव...

हरियाली तीज 2026 इस बार 15 अगस्त को मनाई जाएगी। तृतीया तिथि, पूजा मुहूर्त, शुभ योग, व्रत विधि और अलग-अलग समाजों की परंपराएं जानें।Hariyali...

JPSC JSSC Student Protest: देर रात सत्याग्रह स्थल पहुंची पुलिस, छात्रों...

रांची में JPSC JSSC छात्र आंदोलन के बीच मंगलवार देर रात डीसी और एसएसपी सत्याग्रह स्थल पहुंचे। छात्रों ने दबाव बनाने का आरोप लगाया,...