पटना : बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष – राजनीतिक गलियारे से एक खबर है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के प्रदेश संगठन में फेरबदल की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस कम से कम तीन राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाएंगे। कांग्रेस की बिहार कमेटी गठित करने के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के प्रस्ताव को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नकार दिया है। डॉ. अखिलेश ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए करीब सात साल बाद कांग्रेस की प्रदेश कमेटी गठित करने का निर्णय लिया था।
बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष :
कांग्रेस के दिल्ली आलाकमान अखिलेश प्रसाद सिंह के काम से खुश नहीं हैं। बिहार प्रदेश के कई नेताओं से शिकायत मिली थी। इसके बाद राष्ट्रीय आलाकमान प्रदेश अध्यक्ष बदलने का निर्णय लिया।
यह भी पढ़े : विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस का लाठीचार्ज
यह भी देखें :
विवेक रंजन की रिपोर्ट
Highlights

