‘लोगों की संपत्ति बांट देना चाहती है कांग्रेस’

पटना : बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पार्टी की तरफ से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया था। जिसमें पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मीडिया को संबोधित किया। शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन चुनाव हार रही है। कांग्रेस की नजर भारत के लोगों की संपत्ति हड़पने पर हैं। कांग्रेस लोगों की संपत्ति बांट देना चाहती है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस एक्सपोस हो गई है। भारत की संपत्ति पर भारत के लोगों का हक है कांग्रेस और उनके साथियों की नजर अब विरासत पर है। कांग्रेस पार्टी माफी मांगे और संपत्ति सर्वे की बात वापस लें। कांग्रेस वोट बैंक की सियासत कर रही। मोदी सरकार 10 सालो में गांव, गरीब, वंचित, महिला और युवाओं के लिए काम किया। 80 करोड़ लोगों को अनाज मिल रहा है। बिहार में आठ लाख 70 हजार लोगों को फायदा मिला है। नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बने तो दो वर्षो में भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी। बांग्लादेशी रोहिंग्या की हमारी संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं है। दूसरे चरण की पांच सीट पर हम चुनाव जीतेंगे।

शाहनवाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 26 अप्रैल को अररिया और मुंगेर में चुनावी सभा करेंगे। पीएम मोदी जब बिहार आते हैं तो ऐसा लगता है जैसे बिहार का बेटा बिहार आया हो। लोग ज्यादा से ज्यादा वोट डालने निकले। गर्मी है उसके बावजूद लोग निकले। राहुल गांधी से जब उनकी पार्टी के लोग नहीं डरते तो 56 इंच सीना वाले मोदी क्या डरेंगे। पीएम ने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं कहा। कांग्रेस घुसपैठियों को मुसलमान बताती है। कांग्रेस ये चाहती है कि घुसपैठियों को सरकारी स्कीम का लाभ मिले ये हम नहीं होने देंगे। मुसलमानों को आरक्षण तो मिला हुआ ही है।

यह भी पढ़े : शाहनवाज का INDI गठबंधन पर तंज, कहा- कैंडिडेट के लिए छपवाएगी इश्तहार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: जब सड़क पर दौड़ा इतिहास! 1926...

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: कभी-कभी सड़क पर गुजरती कोई गाड़ी केवल एक वाहन नहीं होती, बल्कि अपने साथ इतिहास का पूरा दौर लेकर...

JBVNL Transfer News: झारखंड बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल! अमित कुमार,...

JBVNL Transfer News, रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने पांच विद्युत कार्यपालक अभियंताओं का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...