Congress कल से करेगी राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन, जिलों में की गई….

पटना: वर्तमान वित्तीय वर्ष के पूर्ण बजट में केंद्र सरकार ने बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा देने से मना कर दिया। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने से केंद्र के इंकार के बाद से विपक्ष बिहार और केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग को लेकर प्रखंड स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। आज बिहार के सभी जिलों में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कल से दो दिनों तक सभी जिलों में प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसी कड़ी में पश्चिम चंपारण और खगड़िया में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

पश्चिम चंपारण में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमिटी के जिला प्रभारी इंजीनियर संजीव सिंह ने कहा कि बिहार विभाजन के समय से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की जा रही है। बिहार का विभाजन होने के बाद बिहार में रोजगार, उद्योग एवं विकास की सारी संभावनाएं खत्म हो गई। बिहार का विकास केंद्र पर आश्रित हो गया इसलिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना अत्यावश्यक है।

जदयू भाजपा की सरकार जनता को बेवकूफ बना रही है और विशेष राज्य के दर्जा का झूठा प्रलाप करते रही लेकिन कभी अपनी प्रतिबद्धता नहीं दिखाई। अब केंद्र की सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जाएगा।

वहीं खगड़िया में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमिटी के प्रभारी नलिनी रंजन झा, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप उर्फ़ गुड्डू पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार ने एनडीए में शामिल होने के बाद इस मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब तो केंद्र सरकार ने भी इससे मना कर दिया है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कमर कस ली है और हर हाल में हम बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिला कर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता अब चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे और हम लोग कल से राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालय में धरना देंगे। इसके बाद जिलास्तर पर विरोध प्रदर्शन होगा और फिर राज्य स्तर पर।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  पहले Constable ने छोड़ा शराब माफिया को अब एसपी ने…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार और खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

Congress Congress Congress Congress

Congress

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...