Bihar: अग्निपथ योजना के विरोध में सदन में हंगामा, राबड़ी देवी के नेतृत्व में RJD ने किया प्रदर्शन

पटना : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के आखरी दिन भी अग्निपथ योजना के विरोध में विपक्षी पार्टियों ने हंगामा किया.

विपक्ष ने सदन के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया.

माले विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि सदन से सड़क तक हम विरोध प्रदर्शन वापस होने तक जारी रखेंगे.

वहीं इस योजना का विरोध राजद ने भी किया.

राजद के सभी नेताओं ने विधान परिषद पोर्टिको में प्रदर्शन किया.

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में सभी ने योजना को

वापस लेने व निर्दोष छात्र को रिहा करने की मांग की.

male 22Scope News

चौथे दिन सदन में ये हुआ काम

अग्निपथ योजना को लेकर मानसून सत्र में विपक्ष का विरोध लगातार जारी है और अंतिम दिन भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखने को मिला. बता दें कि बुधवार को सत्र के चौथे दिन बिना विपक्ष के ही सदन की कार्यवाही संचालित की गई. पहले हाफ में प्रश्नकाल में कई प्रश्नों के उत्तर हुए तो वहीं ध्यान कर्षण में भी सरकार ने सत्ताधारी दल के सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर दिया, क्योंकि विपक्ष सदन में मौजूद नहीं था. इसलिए उनके प्रश्न नहीं पूछे जा सके. लेकिन, दूसरे हाफ में सरकार ने सदन से प्रथम अनुपूरक बजट को पास करा लिया.

सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

वैसे सदन के बाहर लगातार हंगामे होते रहे. विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के बाहर भी विपक्षी सदस्यों ने काफी देर तक धरना दिया और नारेबाजी की. विपक्ष के तेवर से साफ लग रहा है कि अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर विरोध जारी रखेगा. बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज 11 बजे से प्रश्नकाल से शुरू हुई लेकिन हंगामा होते देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

पहले दिन से ही कर रहा नारेबाजी

बता दें कि विपक्ष मानसून सत्र के पहले दिन से ही अग्निपथ योजना को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहा है. सदन के बाहर और सदन के अंदर इस मुद्दे पर अपना विरोध जता रहा है. बहरहाल, विपक्ष के विरोध और सत्तापक्ष के दावों के बीच आज मानसून सत्र का समापन होगा और अनिश्चितकाल के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी.

रिपोर्ट: शक्ति/प्रणव राज

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...