VALMIKINAGAR में बागी हुए कांग्रेस के प्रवेश मिश्रा, इन्होने भी दाखिल किया अपना नामांकन

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े प्रवेश मिश्रा ने इस बार बागी बन निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाया है। उन्होंने वाल्मीकिनगर सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। पश्चिम चंपारण सीट से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस सीट से मदन मोहन तिवारी ने अपना नामांकन पर्चा भरा।

वाल्मीकिनगर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दिनेश अग्रवाल ने भी अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद मदन मोहन तिवारी ने बेतिया रमना मे एक जनसभा को भी संबोधित किया। मदन मोहन तिवारी के नामांकन मे आये पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशी जीत रहे है।

पिछले दो चरणों में चुनाव जहां संपन्न हुआ है, वहां भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह से हार रही है। यहां भी जनता बदलाव चाहती है। अब वर्तमान सांसद से पश्चिम चंपारण की जनता उब चुकी है। वही बागी कांग्रेस से निर्दलीय बने प्रवेश मिश्रा ने कहा की वाल्मीकिनगर सीट पर वाल्मीकिनगर जनता की हकमारी हुआ है। पिछले बार कांग्रेस से चुनाव लड़ने पर मात्र 22 हजार वोट से हार हुई थी। इस बार जनता के साथ अन्याय हुआ है और वाल्मीकिनगर की जनता इस बार बता देगी की क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी भी जीत सकते है।

वही पश्चिम चंपारण से इंडिया गठबंधन से कांग्रेस की सीट से चुनाव लड़ रहे मदन मोहन तिवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार में मंहगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और पश्चिम चंपारण की जनता इस बार बदलाव चाहती है।

पश्चिम चंपारण से राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद की मोनिका BPSC में थी महिला टॉपर, UPSC परीक्षा में भी गाड़ा सफलता का झंडा

VALMIKINAGAR VALMIKINAGAR VALMIKINAGAR

VALMIKINAGAR

Saffrn

Trending News

Jharkhand Sand Crisis: 444 में सिर्फ 13 बालू घाटों की लीज...

 झारखंड में बालू घाटों की टेंडर प्रक्रिया में देरी से अवैध बालू कारोबार बढ़ा। 444 घाटों में सिर्फ 13 की लीज फाइनल, कई जिलों...

Jamshedpur Heatwave: बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत,...

जमशेदपुर में भीषण गर्मी के बीच बॉक्सिंग प्रैक्टिस कर रहे 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत। डॉक्टरों ने Heatwave और हार्ट अटैक की आशंका जतायी। Jamshedpur...

Ganga Dussehra 2026: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में मनाया जाएगा गंगा दशहरा, स्नान...

 गंगा दशहरा 26 मई 2026 को मनाया जाएगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और रवि योग में पड़ रहे इस पर्व पर गंगा स्नान, दान और पूजा...

South India Train Rush: वेल्लोर और बेंगलुरू जाने वाली ट्रेनों में...

रांची से दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग। वेल्लोर इलाज और नौकरी-पढ़ाई के कारण बढ़ी यात्रियों की संख्या, नई...

Dhanbad Cyber Crime: APK File से करोड़ों की ठगी करने वाला...

धनबाद में APK फाइल के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले हाईटेक गिरोह का खुलासा। I4C टीम जांच में जुटी, पांच साइबर अपराधी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img