SIWAN से हीना शहाब ने गुपचुप तरीके से दाखिल किया नामांकन

Siwan : लोकसभा चुनाव को लेकर सीवान सीट से पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब ने अपना नामांकन दाखिल किया। हीना शहाब ने सीवान सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कुछ चुनिंदा समर्थक मौजूद रहे। हीना शहाब मंगलवार को अपने घर से चुनिंदा 20-25 समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करने के लिए जाने से पहले हीना शहाब अपने घर पर हाथी बुलवाया और उसे केला के साथ लड्डू खिलाया फिर अपने करीब 20-25 समर्थकों के साथ नामांकन के लिए निकलीं। नामांकन के लिए जाते वक्त हीना शहाब के समर्थक अपने माथे पर पीला गमछा रखे हुए थे। बता दें कि हीना शहाब दिवंगत सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हैं। शहाबुद्दीन पहली बार 1996 में सीवान से सांसद चुने गए थे। उनका इलाके में तूती बोलती थी।

हीना शहाब भी पहले दो बार राजद की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस लोकसभा चुनाव में हीना शहाब ने राजद का टिकट ठुकरा कर निर्दलीय नामांकन दाखिल किया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos     

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग ने कहा- अभी गर्मी से कोई राहत नहीं

siwan siwan siwan

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...