पटना : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान गड़बड़ी मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई (EOU) तेजी के साथ कर रही है। ईओयू ने इस मामले को लेकर अबतक 74 एफआईआर दर्ज किया है। ये एफआईआर पटना समेत 22 जिलों में दर्ज की गई है। इन सभी एफआईआर के आधार पर 150 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इस बात कि जानकारी एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने दी है।
इनके मुताबिक, इस मामले में अभी आगे भी एफआईआर की संख्या बढ़ सकती है और गिरफ्तारी का आंकड़ा भी बढ़ जाएगा। हालांकि इन्होंने ईओयू के अनुसंधान से जुड़े तथ्यों को लेकर कुछ अधिक नहीं बोले। बस इतना ही कहा कि जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी आपको जानकारी दी जाएगी। साथ ही दोषियों के विरुद्ध तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

















