Advertisment

रिम्स में न्यूरो सर्जरी के अतिरिक्त विंग का निर्माण

रांची: रिम्स में न्यूरो सर्जरी के अतिरिक्त विंग (50 बेड) का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. फॉल्स सीलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है. अब दीवार खड़ी की जा रही है.

उम्मीद है कि 10 से 12 दिनों (दिसंबर के अंत तक) में यह कार्य पूरा हो जायेगा. इसके बाद इसका संचालन शुरू हो जायेगा.

वहीं, इस विंग में 10 बेड की हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) भी तैयार की गयी है, जहां गंभीर मरीजों को भर्ती किया जायेगा.

अतिरिक्त विंग शुरू होने से न्यूरो सर्जरी विभाग में फर्श पर भर्ती मरीजों को बेड उपलब्ध होगा. न्यूरो सर्जरी विभाग में बेड की कुल संख्या 150 हो जायेगी.

मैनपावर की है कमी रिम्स में नयी सुविधाएं तो शुरू कर दी जाती हैं, लेकिन मैनपावर की कमी के कारण मरीजों को ज्यादा लाभ नहीं मिल पाता है. प्रबंधन का कहना है कि मैनपावर की कमी आउटसोर्सिंग से दूर की जायेगी.

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में 2.35 लाख घर तैयार,...

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को पक्के घर का लाभ मिला...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में विकास की नई रणनीति पर...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को गति देने और विकसित बिहार @2047 के विजन को साकार करने के उद्देश्य...

MSME Mitra Bihar: बिहार के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल, MSME...

MSME Mitra Bihar: बिहार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उद्यमियों को बेहतर मार्गदर्शन देने की दिशा...