‘युवा मैत्री केंद्र से करें संपर्क यहां काउंसलिंग के साथ मिलती है चिकित्सीय सुविधा’

जामताड़ा. देश के 22% आबादी किशोर किशोरियों की है, जिसके स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार दोनों गंभीर है। इसको लेकर सदर अस्पताल में युवा मैत्री केंद्र का संचालन किया जा रहा है, जहां किशोर-किशोरियों को मुक्त परामर्श और चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जहां उनकी समस्याओं को गोपनीय रखा जाता है। ये बातें युवा मित्र केंद्र की एडोलिसेंस हेल्थ काउंसलर अनु ने कही। सदर अस्पताल के युवा मैत्री केंद्र की ओर से संचालित आउटरीच कार्यक्रम के तहत कल्याण गुरुकुल में सोमवार को अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया। युवा मैत्री केंद्र की एएच काउंसलर अनु ने वहां मौजूद किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां दी।

गुरुकुल में प्रशिक्षण ले रही 42 छात्रों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई। इसमें मेंस्ट्रुअल हाइजीन, पोषण, एनीमिया, संक्रमण सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी गई। साथी अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस को लेकर इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के उपयोग तथा उसके दुष्प्रभाव के संदर्भ में भी किशोरियों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही सेनेटरी नैपकिन के उपयोग उसके निस्तारण के संदर्भ में बताया गया।

इसके अलावा उपस्थित किशोरियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंपलेट का वितरण किया गया। इसमें पोषण एवं मेंस्ट्रुअल हाइजीन संबंधित जानकारी दी गई है। काउंसलर अनु ने बताया कि सदर अस्पताल में किशोर किशोरियों के लिए युवा मैत्री केंद्र संचालित किया जा रहा है। जहां उनकी समस्याओं के समाधान हेतु काउंसलिंग तथा इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है।

वही काउंसलिंग के दौरान बातचीत और समस्या संबंधित चीजों को गोपनीय रखा जाता है। साथ ही उचित परामर्श एवं चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। काउंसलर ने अपील की कि किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल युवा मैत्री केंद्र से संपर्क स्थापित कर काउंसलिंग एवं इलाज की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा केंद्र में मिलने वाले आयरन टेबलेट इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी गई। मौके पर प्राचार्य महेंद्र पाल, वार्डन मीणा सहित अन्य मौजूद थे।

जामताड़ा से अजीत की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates