पिता के साथ हुआ विवाद तो बेटी ने पेट्रोल पंप के कर्मी पर तानी रिवॉल्वर, वीडियो वायरल

Desk. एक युवती ने अपने पिता के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने पर एक पेट्रोल पंप कर्मचारी पर रिवॉल्वर तान दी। यह घटना हरदोई के सांडी रोड पर स्थित एचपी सीएनजी पेट्रोल पंप पर हुई। इसका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है। घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की है।

इसलिए हुआ विवाद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाहाबाद निवासी एहसान खान रविवार को अपनी पत्नी और बेटी अरीबा खान के साथ पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में ईंधन भरवाने आए थे। सीएनजी भरवाने के दौरान एहसान खान और पंप कर्मचारी रजनीश कुमार के बीच किसी मुद्दे पर कहासुनी हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि कर्मचारी ने कथित तौर पर एहसान को सीने पर धक्का दे दिया, जो कैमरे में कैद हो गया।

पेट्रोल पंप के कर्मी पर तानी रिवॉल्वर

वहीं वायरल वीडियो में बेटी को अपने पिता को धक्का देते हुए देखकर गुस्से में देखा जा सकता है। वह कार की तरफ भागती है, रिवॉल्वर निकालती है और सीधे पेट्रोल पंप के कर्मी के सीने पर तान देती है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और गोली चलने से पहले ही स्थिति को शांत कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान लड़की ने कर्मचारी को धमकाते हुए कहा, “इतनी गोलियां मारूंगी कि घर वाले भी पहचानने से मना कर देंगे।”

कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज

वहीं घटना के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारी रजनीश कुमार ने कोतवाली थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। एहसान खान, उनकी पत्नी हुस्नबानो और बेटी अरीबा खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपों में आर्म्स एक्ट और आपराधिक धमकी देने की धाराएं शामिल हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates