Ranchi– एनआईटी जमशेदपुर- करीबन पांच माह के बाद राजधानी रांची से एक बार फिर से एक कोरोना संक्रमित
की मौत होने की खबर आयी है. ओरमांझी निवासी है. बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से संक्रमित था,
हालत बिगड़ने पर उसे मेडिका अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
इसके ठीक पांच दिन पहले जमशेदपुर में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वक्त झारखंड में कोरोना कुल 344 कुल एक्टिव केसेस है.
साथ ही इसकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है.
एक सप्ताह पहले तक जहां मात्र 12 जिलों में कोरोना का संक्रमण था, वहीं अब इसका दायरा बढ़कर 18 हो चुका है.
जमशेदपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, एनआईटी जमशेदपुर के 10 छात्र संक्रमित
इस बीच एक बड़ी खबर जमशेदपुर से आयी है, जहां एनआईटी जमशेदपुर के 10 छात्र एक साथ कोरोना संक्रमित पाये गये है
,संक्रमित छात्रों को अलग-अलग कमरों में रखा गया है और उन्हें कोरोना प्रोटोकॉल का ख्याल रखते हुए कमरे में ही भोजन,
दवा और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. जबकि एक छात्र जिसमें सबसे पहले कोरोन संक्रमण की पुष्टि हुई थी,
उसे टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस खबर को सामने आते ही पूरा प्रशासनिक महकमा सतर्क हो गया है.
22Scope पर live streaming के जरिए देखें लाइव बुलेटिन
झारखंड में आए कोरोना के 523 नए मामले, पूर्वी सिंहभूम में मिले सबसे अधिक संक्रमित मरीज

















