राजधानी रांची में कोरोना का विस्फोट, हाई कोर्ट के 28 कर्मी पाए गए संक्रमित

Ranchi- कोरोना का संक्रमण की बढ़ती रफ्तार अब झारखंड हाईकोर्ट को अपनी चपेट में ले चुकी है. हाई कोर्ट में कोरोना जांच के दौरान 28 कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए है. कोरोना की पुष्टि होते ही सभी कर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है. संक्रमित होने वाले में चतुर्थ वर्ग कर्मी, लिपिक और कोर्ट मास्टर भी शामिल हैं. संक्रमण की खबर मिलते ही पूरे हाई कोर्ट परिसर को सैनिटाइज किया गया.

कर्मियों को संक्रमित होने की खबर फैलते ही हाई कोर्ट में दो पालियों में काम करने का निर्णय लिया गया. पचास प्रतिशत कर्मी सुबह से दोपहर तक और पचास प्रतिशत कर्मी दोपहर से शाम तक काम करेंगे. इसके अलावा हाई कोर्ट की ओर से राज्य के सभी जिला जजों को कोरोना संक्रमण के दौरान वर्चुअल कोर्ट चलाने से संबंधित आदेश भेज जारी कर दिया गया है. उक्त आदेश में कहा गया है कि 15 जनवरी तक संबंधित जिला जज वर्चुअल कोर्ट से सुनवाई किए जाने पर निर्णय ले सकते हैं.

बता दें कि झारखंड में कोरोना का यह लहर प्रतिदिन एक नया रिकार्ड  बना रहा है. शहर के हर मुहल्ले से इसकी खबरे आ रही है. इसको लेकर प्रशासन की ओर से  लगातार दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं. आम जनों से भी सरकार द्वारा जारी दिशा निर्दशों का पालन करने की अपील की जा रही है. लेकिन सार्वजनिक चौक चौराहों पर भीड़ में कोई कमी नजर नहीं आ रही है.

रिपोर्ट- प्रोजेश 

राजधानी रांची में असुरक्षित और असहज महसूस कर रहें है आदिवासी!

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...

Jharkhand Police Recruitment: 11 साल से इंतजार कर रहे 800 अभ्यर्थियों...

 झारखंड पुलिस आरक्षी भर्ती 2015 मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 800 से अधिक मूल याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत दी है। राज्य को चार सप्ताह...

Ranchi Crime: डॉक्टर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी, जान से...

 रांची के अशोक नगर निवासी डॉक्टर दुर्गा चरण सिन्हा से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का...