हज़ारीबाग/रांची/धनबाद : देश में 15 से 18 वर्ष आयु के लिए टीकाकरण की शुरुआत हो गई है. कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण तेज किया जा रहा है. इसी कड़ी में15-18 आयुवर्ग के किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन आज से लगने शुरू हो गए हैं.

हज़ारीबाग सिविल सर्जन खुद मौके पर पहुंच कर इसका जायज़ा लिया. बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने 3 जनवरी से 15-18 साल के किशोरों के लिए वैक्सिनेशन शुरू करने की घोषणा की थी. खास बात यह है कि अगर किशोरों के पास आधार कार्ड नहीं है, तो भी वह सिर्फ अपने 10वीं के आईडी कार्ड के साथ वैक्सिनेशन के लिए अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं.

राजधानी रांची की करें तो राजधानी रांची में 5 केंद्र बनाए गए हैं. चार शहरी इलाकों में एक ग्रामीण इलाका में बनाया गया हैं. 15-18 साल के किशोरों के लिए वैक्सिनेशन का लक्ष्य 2,00000 के पार रखा गया है.

धनबाद में पहले दिन सोमवार को 5000 युवाओं को को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है. धनबाद सदर अस्पताल समेत कई वैक्सिनेशन सेंटर पर सर्वर में टेक्निकल समस्या होने की वजह से वैक्सिनेशन देर सा सुरू हुआ. हालांकि बड़े ही संयम के साथ 15 से 18 वर्ष के युवा अपनी बारी का इंतजार लाइन लगकर करते दिखें.
रिपोर्ट : आशीष, करिश्मा, ऱाजकुमार

















