Koderma : पोस्टल बैलट के साथ ही कोडरमा विधानसभा के लिए मतों की गिनती शुरू हो गई है। कोडरमा विधानसभा के लिए बागीटांड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने मतगणना केंद्र में मतों की गिनती की जा रही है।
कोडरमा विधानसभा से कुल 13 प्रत्याशी मैदान में है। मतगणना को लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज के महिला छात्रावास में 20 टेबल लगाए गए हैं, जहां 22 राउंड की गिनती के बाद नतीजे सामने आएंगे। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। 6 टेबल पर पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही।
कोडरमा से अमित कुमार की रिपोर्ट—


