Advertisment

3 लोकसभा और 7 विधानसभा के उपचुनाव की मतगणना जारी, मांडर से कांग्रेस आगे

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पांच अन्य राज्यों की तीन लोकसभा और

सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना जारी है.

वहीं मांडर उपचुनाव की बात करें तो यहां के रुझान आने शुरू हो गई है.

पहले राउंड की गिनती के दौरान बीजेपी को 3944 मत मिले,

वहीं कांग्रेस को 3990 वोट मिले हैं. बीजेपी से आगे कांग्रेस चल रही है.

सीपीआई को 387 और निर्दलीय को 1563 मत मिले हैं.

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में दूसरे राउंड की गिनती के दौरान बीजेपी प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है.

यहां से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ने 1377 वोट की बढ़त बनाई हुई है.

वहीं रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के दूसरे राउंड की गिनती के बाद

बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम लोधी को अब तक 23,989 और सपा प्रत्याशी आसिम राजा 21,179 वोट मिले हैं.

इन्होंने दिया था इस्तीफा

इन सभी सीटों पर मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई है. सबसे पहले डाक से प्राप्त मतों की गिनती शुरू हुई और इसके बाद ईवीएम खोला गया. मतगणना के लिये सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गयी है. उत्तर प्रदेश की दो सीटों के अलावा पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ था. उत्तर प्रदेश में दोनों लोकसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की जरूरत इसलिए हुई है कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पार्टी नेता आजम खान ने जीत के बाद इस्तीफा दे दिया था. दोनों नेता क्रमशः आजमगढ़ और रामपुर से सांसद थे, इन्होंने विधायक बनने के बाद त्यागपत्र दे दिया था.

ये हैं उम्मीदवार

रामपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने घनश्याम सिंह लोधी को मैदान में उतारा है, जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुये हैं. सपा ने आसिम रजा यहां से उतारा है जो आजम खान के पसंदीदा उम्मीदवार हैं. वहीं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की अगुवाई वाली बसपा ने इस सीट से उम्मीदवार नहीं उतारा है.

आजमगढ़ सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

वहीं दूसरी ओर आजमगढ़ सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है. यहां बीजेपी ने प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को चुनावी अखाड़े में उतारा है. निरहुआ का मुकाबला सपा के धर्मेंद्र यादव और बसपा के शाह आलम ऊर्फ गुड्डू जमाली से होगा.

बिहारगाथा-विधानसभा परिसर के बाद अब स्कूल कैम्पस में मिली शराब की बोतल

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...