पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में 9 साल बाद कोर्ट ने…, इस दिन होगा…

सिवान: सिवान में चर्चित पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के 9 वर्षों बाद कोर्ट ने तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है जबकि तीन अन्य को बरी कर दिया है। इस मामले में कोर्ट अब सजा आगामी 10 सितंबर को सुनाएगा। मुजफ्फरपुर की विशेष सीबीआई कोर्ट ने मामले में सुनवाई के बाद पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के तीन आरोपी लड्डन मियां, रिशु कुमार और राजेश कुमार को बरी कर दिया है जबकि विजय गुप्ता, रोहित कुमार सोनी और सोनी कुमार गुप्ता को दोषी करार दिया है।

कोर्ट दोषी आरोपियों को सजा आगामी दस सितंबर को सुनाएगा। कोर्ट का फैसला आने के बाद मृतक पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन ने कहा कि इंसाफ मिलने में काफी समय जरुर लगा लेकिन मुझे उम्मीद है कि दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने बरी किये गए आरोपियों को लेकर भी चिंता जाहिर की और कहा कि हत्याकांड में जो व्यक्ति बाइक चला रहा था और उसके पीछे बैठ कर गोली चलाई गई वह दोषमुक्त कैसे हो सकता है।

यह भी पढ़ें – केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ अनंत सिंह ने मोकामा में किया रोड शो, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

बता दें कि 13 मई 2016 को अपने एक रिश्तेदार से हॉस्पिटल में मुलाकात कर घर लौटते वक्त पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या अपराधियों ने गोली मार कर दी थी। इस मामले में सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का भी नाम आया था।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   रोहिणी के बयान पर बक्सर की सांसद ने उठाया सवाल, कहा ‘इन लोगों के पास…’

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...