केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार भेंट

रांचीः केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री बनाए जाने पर शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण सहित राज्य के सर्वांगीण विकास में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में अन्नपूर्णा देवी का सहयोग राज्यवासियों को प्राप्त होगा

Share with family and friends:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *