बेरमोः बहुचर्चित सोनी कुमारी मौत प्रकरण में चक्रवर्ती नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर डी. चक्रवर्ती को जांच के दौरान चिकित्सा में लापरवाही बरतने को लेकर दोषी पाया गया।
सरकार के संयुक्त सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज ने धनबाद डीसी संदीप सिंह और सिविल सर्जन डॉक्टर श्याम किशोर को मामने में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। बिहार काउंसिल आफ मेडिकल रजिस्ट्रेशन और नेशनल मेडिकल कमीशन से डॉक्टर डी चक्रवर्ती का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई भी की जायेगी। आरोपी चिकित्सक ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
रिपोर्टः मनोज कुमार


















