एक फिर फैलने लगा है Covid, भारत में अब तक…

नई दिल्ली: वर्ष 2020 और 2021 पूरी दुनिया कोविड महामारी की मार को नहीं भूलने वाली है। एक बार फिर कोविड के एक नए वैरिएंट ने दुनिया में हलचल मचा दी है। सिंगापूर और हांगकांग जैसे पूर्वी एशियाई देशों में कोविड की मार ने पूरी तरह से हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के मुताबिक इन देशों में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोविड के नए वैरिएंट JN.1 ने एक बार फिर दुनिया में हड़कंप मचाया है। Covid Covid Covid Covid

एक बार फिर एशियाई देशों में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय पूरी तरह से अलर्ट है। इन हालातों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने देश के अलग अलग स्वास्थ्य एजेंसियों के विशेषज्ञों के साथ एक समीक्षा बैठक की। सोमवार को हुई बैठक में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल, इमरजेंसी मेडिकल रिलीफ डिवीज़न, डिजास्टर मैनेजमेंट सेल, इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च और केंद्र सरकार के अस्पतालों के विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी। Covid Covid Covid Covid

यह भी पढ़ें – Bageshwar वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री फिर आये बिहार, यहां दो दिनों तक करेंगे कथा

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी देश में कोविड की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। फिलहाल स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति पर बारीकी से नजर बनाये हुए है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि स्थिति के अनुसार आगे तैयारी और पुख्ता की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो 19 मई तक देश भर में कोविड के 257 सक्रिय मामले हैं जिसमें सभी नॉर्मल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की भी जरूरत नहीं है।

LN Mishra 1 22Scope News

आधिकारिक सूत्रों की मानें तो देश भर में पिछले एक सप्ताह में सबसे अधिक कोविड के मामले केरल में 69, महाराष्ट्र में 44, तमिलनाडू में 34 मामले सामने आये हैं जबकि कर्णाटक में 8, गुजरात में 6, दिल्ली में 3, हरियाणा, राजस्थान, सिक्किम में एक एक मामले सामने आये हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Patna: एक ही छत के नीचे मिलेंगे 28 राज्यों के खास उत्पाद, नगर निगम ने दी NOC

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img