Advertisement
Advertisement

Bageshwar वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री फिर आये बिहार, यहां दो दिनों तक करेंगे कथा

मुजफ्फरपुर: युवा संत बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। वे बिहार के मुजफ्फरपुर में दो दिनों तक रहेंगे और कथा करेंगे। इसके लिए मुजफ्फरपुर के राधानगर पताही चौसिमा मधुबनी फोरलेन के समीप 10 दिवसीय श्रीश्री 1008 विष्णु महायज्ञ में हिस्सा लेंगे और दो दिनों तक कथावाचन करेंगे। श्रीश्री 1008 विष्णु महायज्ञ को लेकर विशाल पंडाल लगाया गया है और इसकी शुरुआत सोमवार से ही हो गई है। मुजफ्फरपुर सेवा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष कुश मिश्रा ने बताया कि सोमवार को कलश शोभायात्रा के साथ ही यज्ञ की शुरुआत हो गई है। Bageshwar 

यह भी पढ़ें – बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 12 IAS व छह IPS हुए इधर उधर…

यज्ञ के दौरान जहां मंगलवार और बुधवार को धीरेंद्र शास्त्री कथावाचन करेंगे जबकि 23 मई को सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही 28 को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। मुजफ्फरपुर में धीरेंद्र शास्त्री बाबा गरीबनाथ मंदिर में जा कर दर्शन भी करेंगे। उन्होंने बताया कि यज्ञ के दौरान 23 से 27 मई तक बाबा अनिरुद्धाचार्य महाराज कथा करेंगे। मुजफ्फरपुर में दो दो महान संतों को सुनने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   मुख्यमंत्री ने की संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

Bageshwar Bageshwar Bageshwar Bageshwar LN Mishra 1 22Scope News

Commercial Advertisment

CID Investigation: JPSC नियुक्ति घोटाला: 10 लाख रुपये देकर प्रारंभिक परीक्षा...

JPSC नियुक्ति घोटाले में रांची जिला बल के आरक्षी मनोज कुमार पर 10 लाख रुपये देकर प्रारंभिक परीक्षा पास करने का आरोप। CID जांच...

Women’s Asian Champions Trophy 2026: भारतीय हॉकी टीम की कप्तान बनीं...

 भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक होने वाली महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित। झारखंड की सलीमा टेटे कप्तान, निक्की...

Supreme Court Latest News: दादा की संपत्ति में पोते का जन्मसिद्ध...

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 8 के तहत पिता को मिली दादा की संपत्ति उनकी निजी संपत्ति होगी।...