Patna: एक ही छत के नीचे मिलेंगे 28 राज्यों के खास उत्पाद, नगर निगम ने दी NOC

पटना: बिहार चुनावी वर्ष में प्रवेश कर चुका है ऐसे में राज्य और केंद्र की सरकार बिहार के लोगों के लिए सौगातों की बौछार कर रही है। अभी एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटनावासियों को एक मल्टी मॉडल हब का उद्घाटन किया जिसके बन जाने से अब लोगों पटना को जंक्शन के समीप जाम से मुक्ति मिलेगी। अब राजधानीवासियों को सरकार एक और सौगात देने जा रही है। Patna Patna Patna Patna Patna

राजधानी में जहां पहले कूड़े कचड़े का अंबार लगा रहता था वहां अब वहां एक शानदार मॉल बनाने की तैयारी की जा रही है। यह जगह है राजधानी पटना के पाटलिपुत्रा इलाके की जहां कूड़ा डंपिंग की जगह पर अब दो एकड़ जमीन में एक नए मॉल निर्माण की तैयारी की जा रही है। यह मॉल पटनावासियों के लिए बहुत ही खास सौगात होने वाला है क्योंकि यहां देश के सभी 28 राज्यों के लोकल और जीआई टैग वाले उत्पाद एक ही छत के नीचे लोगों को मिल जायेंगे। इस मॉल में कश्मीर के पश्मीना शाल से लेकर दार्जिलिंग की चाय तक हर खास उत्पाद मौजूद रहेंगे।

Goal 6 22Scope News

यह भी पढ़ें – Bageshwar वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री फिर आये बिहार, यहां दो दिनों तक करेंगे कथा

इस मॉल में लोगों के मनोरंजन की भी व्यवस्था की जाएगी। आपको बता दें कि पाटलिपुत्र पानी टंकी के समीप कूड़ा डंपिंग यार्ड से आसपास के लोग काफी परेशान रहते थे। लोग लंबे समय से कूड़ा डंपिग की जगह को यहां से स्थानांतरित करने की मांग कर रहे थे। अब नगर निगम ने इस कूड़ा डंपिंग की जगह को दीघा ट्रांसफर किया जा रहा है जबकि पाटलिपुत्रा गार्बेज डंपिंग यार्ड में अब मॉल निर्माण के लिए नगर निगम ने एनओसी दे दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  ‘अगर मेरी Party में होते तो कर देता जीवन भर के लिए निष्काषित’, गुस्से में चिराग ने कहा…

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...

JTET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में इन नियमों का करना...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को होगी। JAC ने प्रवेश पत्र, रिपोर्टिंग टाइम, OMR शीट और परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर जरूरी...