Muzaffarpur चिटफंड कंपनी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज चिटफंड कंपनी में नौकरी के नाम लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी तिलक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी तिलक सिंह को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है वहीं एसआईटी का गठन कर मामले की छानबीन की जा रही है।

मामले में सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी तिलक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने पीड़िता के साथ यौन शोषण के आरोप को ख़ारिज करते हुए बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रह है। कंपनी पर पूर्व में भी एफआईआर हुआ था जिसमें सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था।

बता दें कि मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित एक फर्जी मार्केटिंग कंपनी के नाम पर सोशल मीडिया में नौकरी का इस्तेहार दिया जाता था और मोती सैलरी के नाम पर लड़कियों से मोती रकम भी वसूली जाती थी। मामले में एक पीड़िता ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कंपनी संचालक और उनके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

विधानसभा चुनाव से पहले लक्ष्य से अधिक सरकारी नौकरी देगी नीतीश सरकार, रोजगार देने के मामले में…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

MUZAFFARPUR MUZAFFARPUR Muzaffarpur

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर मिलने की जानकारी सामने आई है। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और...