CPI ML ने किया फिलिस्तीन का झंडा लहराने का समर्थन, कहा…

पटना: बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहा है और आये दिन अपराधी आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर बनी हुई है और अपराधियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाती है। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता के दौरान वे नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर रहे और कहा कि बिहार में पिछले एक महीने से प्रति दिन आपराधिक घटनाएं घट रही है और हर दिन खबरें आती है। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या हो गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास और सुशासन का दावा पूरी तरह से फेल है। बिहार में पुल टूट रहा है, अपराध बढ़ रहे हैं। भ्रष्टाचार और अपराध पर अब नीतीश कुमार को जवाब देना चाहिए। भाकपा माले इस मुड़े को विधानसभा में भी उठाएगी। इसके साथ ही उन्होंने फिलिस्तीन का झंडा लहराने वालों का बचाव किया और कहा कि फिलिस्तीन का झंडा लहराना या लेकर सड़कों पर आना कोई अपराध नहीं है। इस मामले में किसी के ऊपर एफआईआर करना सही नहीं है।

यह भी पढ़ें- Toilet Tank के जहरीली गैस से 4 की मौत, 3 गंभीर रूप से बीमार

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

CPI ML CPI ML

CPI ML

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...