प्रकाशित:
पलामू: भाकपा पलामू की लोकसभा स्तरीय बैठक सर्दीक मंजिल चौक स्थित होटल त्रिपाठी इंटरनेशनल में हुई। भाकपा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने पलामू लोकसभा सीट से पार्टी के चुनाव लड़ने की घोषणा की।
कहा कि अभय कुमार भुइयां भाकपा के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभय कुमार भुइयां को विजयी बनाने का आह्वन किया।
जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी, वरिष्ठ नेता सूर्यपत सिंह, गणेश सिंह आदि ने कहा कि पलामू में विकास व व्यवस्था में बदलाव के लिए यहां की जनता का जरूर साथ मिलेगा।
मौके पर जितेंद्र सिंह, सुरेश ठाकुर, उमेश सिंह चेरी, इप्टा के अध्यक्ष प्रेम भसीन, राजकुमार राम, रामेश्वर प्रसाद अकेला, जनेश्वर भुइयां आदि ने अपने विचार स्खे। बैठक में 31 सदस्यीय पलामू लोकसभा संचालन समिति का गठन किया गया है।
Highlights


















