Crash In Share Market : निवेशकों ने 105 मिनटों में ही गंवाए 5.88 लाख करोड़

डिजीटल डेस्क : Crash In Share Marketनिवेशकों ने 105 मिनटों में ही गंवाए 5.88 लाख करोड़। शेयर बाजार बुधवार को रिकॉर्ड हाई से 1000 से ज्यादा अंकों तक फिसल गया जिसकी वजह से निवेशकों को दो घंटे से भी कम समय करीब 105 मिनटों में ही 5.88 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। माना जा रहा है कि शेयर बाजार में मुनाफावसूली का ट्रेंड बनने से यह हालत हुई। बुधवार सुबह जब शेयर बाजार खुला तब सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर से रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया था। बस वही एक क्षण था जब शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली और उसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी में ऐसी गिरावट आ गई कि 105 मिनटों में ही सेंसेक्स में 1000 से ज्यादा और निफ्टी में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट हुई। सेंसेक्स 426.87 अंक टूटकर 79,924.77 अंक पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी 108.75 अंक के नुकसान के साथ 24,324.45 अंक पर बंद हुआ।

भारी बिकवाली से सेंसेक्स रिकार्ड स्तर से नीचे फिसला

इससे पहले बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 391.26 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 80,351.64 अंक पर और एनएसई निफ्टी 112.65 अंक की बढ़त के साथ 24,433.20 अंक के नये शिखर पर बंद हुआ था। दरअसल, स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को भारी बिकवाली का सिलसिला चला। इस वजह से बीएसई सेंसेक्स 426 अंक से अधिक टूटकर रिकॉर्ड स्तर से नीचे फिसल गया। अमेरिका में नीतिगत दर में कटौती को लेकर अनिश्चितता से भी घरेलू बाजार प्रभावित हुआ। माना जा रहा है कि शेयर बाजार के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली शुरू होने, सेंसेक्स और निफ्टी के ओवरवैल्यूड होने, जून क्वार्टर में कंपनियों की कमाई का स्लोडाउन होने और फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती के संकेत ना मिलने की वजह से शेयर बाजार में गिरावट आई। वैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद से 9 जुलाई तक सेंसेक्स और निफ्टी में 5 फीसदी की तेजी देखने को मिल चुकी है

सेंसेक्स और निफ्टी में दर्ज हुई बड़ी गिरावट

बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। जब सेंसेक्स खुला तो शेयर बाजार नए 52 हफ्तों के हाई पर पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार सेंसेक्स 80,481.36 अंकों के साथ खुला और नया लाइफ टाइम का रिकॉर्ड बना। उसके बाद सेंसेक्स में लगातार गिरावट देखे को मिली और 11 बजे तक सेंसेक्स 1,045.6 प्वाइंट क्रैश होकर 79,435.76 अंकों के दिन के लोअर लेवल पर आ गया। वैसे एक दिन पहले सेंसेक्स 80,351.64 अंकों के साथ रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ था। दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी रिकॉर्ड लेवल से 1.30 फीसदी नीचे आ गई। बुधवार को निफ्टी 24,459.85 अंकों पर खुला और कुछ ही देर में 24,461.05 अंकों के लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया। उसके बाद उसमें 319.25 अंकों की गिरावट देखने को मिली और 24,141.80 अंकों के दिन लोअर लेवल पर आ गया। एक दिन पहले भी निफ्टी 24,433.20 अंकों के साथ रिकॉर्ड लेवल पर बंद हो गया था। बीते कुछ दिनों में निफ्टी में ओवरबाइंग देखने को मिली है जिसकी वजह से भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली।

निवेशकों को 105 मिनटों में ही 5.88 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ
फाइल फोटो

प्रमुख शेयरों के भाव में गिरावट से निवेशकों को हुआ मोटा नुकसान

जैसे ही बुधवार को शेयर बाजार ओपन और सेंसेक्स रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा तो बीएसई का मार्केट कैप रिकॉर्ड 4,52,67,778.76 करोड़ रुपये पर आ गया था। उसके 105 मिनट के भीतर यानी सुबह 11 बजे सेंसेक्स दिन के लोअर लेवल पर आ गया तो मार्केट कैप 4,46,79,667.56 करोड़ रुपये पर आ गया। मतलब कि बीएसई के मार्केट कैप में 105 मिनट के भीतर 5,88,111.20 करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिली जो कि निवेशकों का मोटा नुकसान साबित हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर बुधवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा में 6.51 फीसदी की गिरावट देखने को मिली जबकि कंपनी ने मांग को गति देने के लिए एसयूवी एक्सयूवी700 मॉडल के कुछ संस्करणों के दाम घटाये हैं। हिंडाल्को का शेयर ने 2.20 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार किया तो टाटा स्टील, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयर में डेढ़ फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में करीब एक फीसदी की गिरावट देखने को मिली तो दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक के शेयर में 0.59 फीसदी गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, पावरग्रिड, अदाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल शामिल हैं।

आम बजट तक बाजार में 5 फीसदी का उछाल आने की उम्मीद

बाजार और देश की सियासत का विश्लेषण करते हुए जानकारों का कहना है कि आम बजट के ऐलान तक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब 5 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिल सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 9 जून यानी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। 10 जून के बाद से 9 जुलाई तक सेंसेक्स और निफ्टी में 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। निफ्टी में बीते एक महीने में 5 फीसदी यानी 1,174 अंकों की तेजी देखने को मिली है तो दूसरी ओर सेंसेक्स में इस दौरान 3,861.56 अंकों का इजाफा देखने को मिला है। बता दें कि बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 391.26 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 80,351.64 अंक पर और एनएसई निफ्टी 112.65 अंक की बढ़त के साथ 24,433.20 अंक के नये शिखर पर बंद हुआ था।

Saffrn

Trending News

ईद-उल-अजहा का पर्व आज, पटना सहित बिहार के कई जिलों में...

बाढ़/बांका/भागलपुर : बारिश की बूंदों के बीच आज यानी 28 मई को पटना सहित बिहार के कई जिलों में आज बकरीद यानी ईद-उल-अजहा का...

जमीन विवाद को लेकर को जमकर हंगामा, डेंटल डॉक्टर ने कहा-...

पटना : पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर-8 में जमीन विवाद को लेकर को जमकर हंगामा हुआ। डेंटल डॉक्टर ने आरोप...

बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर बड़ा हादसा : नाव पलटी,...

बाढ़ : बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। 14 लोगों से भरी नाव...

JDU कार्यालय पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, MLC चुनाव...

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अभी थोड़ी देर पहले पार्टी दरफ्त पहुंचे हैं। उनके साथ...

BGH में नई Life Saving सुविधा: अब गले में फंसी वस्तुएं...

बोकारो जनरल अस्पताल में रिजिड ब्रोंकोस्कोप सुविधा शुरू। अब बच्चों और वयस्कों के गले में फंसी वस्तुएं सुरक्षित तरीके से निकाली जा सकेंगी। Life Saving...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img