बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर बड़ा हादसा : नाव पलटी, 3 की मौत, 4 अब भी लापता

बाढ़ : बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। 14 लोगों से भरी नाव पलटने से तीन लोगों की लाश बरामद हुई है जबकि चार लोग अब भी लापता हैं और सात को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सभी मृतक बिंद टोली गांव के बताए जाते हैं। मृतकों में काशी कुमार (18 वर्ष), नीलम देवी (30 वर्ष) और सरवन महतो (35 वर्ष) की लाश बरामद हो चुकी है अभी और चार लोगों की लाश खोजने की प्रक्रिया जारी है। पूरा जिला प्रशासन मौके पर पहुंच लगातार घटना पर नजर रखे हुए हैं। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, ग्रामीण एसपी, एसडीएम और बाढ़ एसडीपीओ श्रीराम कृष्णा मौके पर मौजूद हैं।

सभी लोग एक छोटी नाव पर सवार होकर गंगा के दियारा इलाके में सब्जी तोड़ने जा रहे थे

बताया जा रहा है कि सभी लोग एक छोटी नाव पर सवार होकर गंगा के दियारा इलाके में सब्जी तोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान दियारा पहुंचने से पहले अचानक तेज हवा चली और नाव असंतुलित होकर पलट गई। देखते ही देखते नाव पर सवार सभी लोग गंगा नदी में समा गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद नाव चालकों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Patna Ghat Hadsa 1 22Scope News

Patna Ghat Hadsa 2 22Scope News

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह, एसडीपीओ रामकृष्ण, एसडीएम गरिमा लोहिया और अंचलाधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया है। इसके साथ ही एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है, जो गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि हादसे की पूरी वजह सामने आ सके। फिलहाल प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है, और लापता लोगों की तलाश जारी है।

Patna Ghat Hadsa 3 22Scope News

Patna Ghat Hadsa 4 22Scope News

Patna Ghat Hadsa 5 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना में बड़ा हादसा, गांधी घाट पर नहाने गए 6 युवक डूबे, 3 की मौत, 2 सुरक्षित, एक लापता

विकाश कुमार और हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...

Nepal Landslide Flood Alert: नेपाल में भूस्खलन से फ्लैश फ्लड, वाल्मीकिनगर...

Nepal Landslide Flood Alert, पटना: नेपाल के गोरखा जिले के चुमनुब्री क्षेत्र में रविवार सुबह भूस्खलन के कारण बूढ़ी गंडक नदी का प्रवाह बाधित...

Ranchi Airport International Flights: दिल्ली-कोलकाता जाने की जरूरत होगी कम? रांची...

Ranchi Airport International Flights: झारखंड के हवाई यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी की उम्मीद बढ़ी है। राजधानी स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों...