Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Ranchi Crime : बदले की आग ने बना दिया हत्यारा, मामले का सनसनीखेज खुलासा…

Ranchi Crime : राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में मिले अधजले शव के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस घटना को बदले की आग में अंजाम दिया गया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आरोपी को शक था कि प्रशांत ने उसके भाई की हत्या की है जिसके बाद उसने बदले की आग में प्रशांत की हत्या की थी।

ये भी पढे़ं- Ranchi : झारखंड के तीन शहरों को मिलेगी मेट्रो! केन्द्र ने कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान मांगा 

Ranchi Crime : टोनको खदान तालाब इलाके अधजला शव बरामद किया गया था

बताते चलें कि यह घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के घटना टोनको खदान तालाब इलाके की है, जहां 19 सितंबर को प्रशांत कुमार नामक युवक का शव बरामद किया गया था। जांच में सामने आया कि यह हत्या पुरानी दुश्मनी और शक के चलते की गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल राय को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

ये भी पढे़ं- IND VS PAK : पाकिस्तान को फिर धो डाला! भारत ने लगातार 7वें मुकाबले में पाक को बुरी तरह से हराया… 

सिटी एसपी पारस राणा के मुताबिक, कुछ साल पहले राहुल के भाई की हत्या हुई थी। इस मामले में राहुल को शक था कि प्रशांत कुमार इस हत्या में शामिल था, क्योंकि उसका उसके भाई से गहरा परिचय था। इसी शक के आधार पर राहुल ने प्रशांत को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

ये भी पढे़ं- Jharkhand Weather Today : झारखंड में 26 सितंबर तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट 

Ranchi Crime : पहले जमकर पिलाई शराब और फिर कर दी हत्या

जांच में खुलासा हुआ कि 18 सितंबर की रात राहुल और उसके साथियों ने प्रशांत को घर से बुलाया और उसे अपने साथ ले गए। रात में सभी ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान बहस बढ़ गई और गुस्से में राहुल ने पत्थर से प्रशांत पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी गई।

Dhanbad Murder : धारदार हथियार से काटकर युवक की हत्या, सेप्टिंक टैंक के भीतर मिला शव… 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से जांच शुरू की और आरोपी राहुल को पटेलनगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल खून से सना पत्थर भी बरामद कर लिया है। फिलहाल, फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और मामले की गहन जांच जारी है।

ये भी जरुर पढ़ें+++

Dhanbad Breaking : भाई बना खून का प्यासा, धारदार हथियार से भाई पर कर दिया वार… 

Lohardaga : जंगली हाथियों का कहर, शौच के लिए गए शख्स को पटक-पटककर मार डाला 

Jharkhand Politics : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला-अजय शाह का बड़ा आरोप

Ranchi : तेज डीजे ने ले ली मासूम की जान! गांव में गुस्से का माहौल…

Garhwa : रंका सीएचसी में सहिया प्रोत्साहन राशि घोटाले की जांच, सहिया साथियों पर गंभीर आरोप साबित 

Dhanbad Crime : चुटकियों में उड़ाते बाइक और करते माल ढुलाई, 5 आरोपी गिरफ्तार… 

Bokaro : संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका… 

Breaking : नवरात्रि पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा-रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती, कल से ‘जीएसटी बचत उत्सव’ 

Dumka Double Murder : दुमका में डबल मर्डर से दहशत, घर में घुसकर दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या 

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...