Crime News: ‘पैसे दो, तब पत्नी ले जाना’, लोन की किस्त न जमा कर पाने पर पत्नी को बनाया बंधक

Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक प्राइवेट बैंक के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि लोन की कुछ किश्तें बकाया रहने पर बैंककर्मियों ने उनकी पत्नी को चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा और कहा कि जब तक पूरा बकाया जमा नहीं करोगे, पत्नी को नहीं छोड़ेंगे।

Crime News: बैंक में बैठाकर किया मानसिक उत्पीड़न

पीड़ित ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि वह और उनकी पत्नी सोमवार को बम्हरौली के आजाद नगर स्थित प्राइवेट लोन बैंक शाखा में गए थे। यहां बैंक कर्मियों ने दोनों को जबरन बैठाकर कहा कि महिला तभी छोड़ी जाएगी जब बकाया लोन की रकम जमा होगी। पीड़ित को बाहर भेजते हुए कहा गया, “घर जाओ, पैसे लाओ, तभी पत्नी को लेकर जाना।”

Crime News: पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित ने जब बैंक कर्मियों से विनती की कि वह इस समय पैसे की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है, तो किसी ने उनकी एक न सुनी। आखिरकार थक-हारकर उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और महिला को छुड़ाकर थाने लाई। इस दौरान महिला करीब चार घंटे तक बंधक रहीं।

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...