Crime News: सिपाही की पत्नी से चल रहा था प्रेम प्रसंग, भनक लगते ही हुए आगबबूला, फिर हुई खौफनाक वारदात

Crime News: पुलिस के एक सिपाही ने अपनी पत्नी के किसी दूसरे से प्रेम प्रसंग होने का पता चला तो खौफनाक साजिश रची। इसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम देते हुए दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिपाही और उसकी पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है।

Crime News: प्रेम प्रसंग में हुई हत्या

दरअसल, लखनऊ के काकोरी इलाके में एक दोहरा हत्याकांड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो लोगों की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

Crime News: आरोपी यूपी पुलिस में सिपाह के पद पर कार्यरत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी की पहचान महेंद्र कुमार के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाह के पद पर कार्यरत है। सिपाही की शादी 2018 में दीपिका नाम की एक लड़की से हुई थी। दीपिका का पहले से मनोज नामक एक शख्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद भी मनोज और दीपिका के बीच बातचीत होती रही।

Crime News: आरोपी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

इसकी जानकारी जब सिपाही महेंद्र कुमार को हुई तो वह आगबबूला हो गया और दोनों में विवाद शुरू हो गया। इस बीच सिपाही ने अपनी पत्नी को प्रेमी के पास भी चले जाने को कह दिया, लेकिन दीपिका ने उसे छोड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद सिपाही ने मनोज की हत्या की साजिश रची। इसको लेकर उसने अपनी पत्नी को अपने प्रेमी को बुलाने के लिए कहा। इस पर प्रेमिका की कॉल पर प्रेमी मनोज अपने एक दोस्त के साथ मिलने पहुंचा।

Crime News: हत्याकांड में पति-पत्नी दोनों गिरफ्तार

इस बीच पहले से हत्या की साजिश रचे सिपाही ने मनोज और उसके दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में दोनों युवकों की मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस बीच घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने सिपाही और उसकी पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img