Crime News: प्रेमी के साथ मिलकर पति की खौफनाक हत्या, टेस्ट में महिला निकली प्रेग्नेंट

Crime News: पति सौरभ राजपूत की हत्या के इल्जाम में मेरठ की जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया है। खुद सीएमओ ने इस बात की पुष्टि की है कि मुस्कान प्रेग्नेंट है। जेल प्रशासन ने प्रेग्नेंसी टेस्ट के लिए सीएमओ को पत्र लिखा था। इसके बाद जांच के लिए जिला अस्पताल से एक टीम जेल पहुंची थी।

Crime News: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या

अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर मुस्कान ने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर उसके शव को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया था। इस हत्याकांड के खुलासे का बाद से पूरा देश हैरान रह गया था। फिलहाल, दोनों हत्यारोपी मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद हैं।

Crime News: जेल में ही प्रेग्नेंसी की आशंका

हाल ही में खबर आई थी कि जेल में मुस्कान को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई थी। तभी से प्रेग्नेंसी की आशंका जताई जा रही थी। मुस्कान के पहले से एक बेटी है, जो अपने नाना-नानी के पास रह रही है।

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...