सिवान में हुआ बड़ा एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में अपराधी सुनील घायल

सिवान : बिहार के सिवान जिले में अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में अपराधी सुनील सिंह घायल हो गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिवान जिले में पुलिस ने एक आपराधिक मामले के आरोपी को गोली मारी है। जहां आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया है। वहीं सिवान के अपराधी सुनील सिंह का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान सिवान के नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी सुनील कुमार सिंह के रूप में पहचान हुई है।

Goal 5 22Scope News

पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी सुनिल सिंह हुआ था गिरफ्तार

सिवान जिले के नगर थाना और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी सुनील कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया था। जहां पुलिस की गोली लगने के बाद सुनील कुमार को जब सिवान के सदर अस्पताल लाया गया। उसने बताया कि पहले से कुछ आपराधिक चोरी के मामले दर्ज थे। आरोपी सुनील सिंह ने बताया कि शनिवार को नगर थाना प्रभारी राजू कुमार के द्वारा मुझे गिरफ्तार किया गया था और मुझ पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया। हालांकि सुनील का कहना है कि मुझ पर लगाए हुए आरोप पूरी तरह से गलत है।

आरोपी सुनिल सिंह ने कहा- पुलिस उसे गिरफ्तार करके थाने ले आई

जख्मी सुनील सिंह ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मीडिया कर्मियों को बताया और दावा किया कि पुलिस उसे गिरफ्तार करके पहले थाने लेकर आई। फिर रविवार की सुबह नगर थाना प्रभारी राजू कुमार और एसटीएफ प्रभारी विनोद कुमार के द्वारा अपराधी सुनील कुमार को उसके घर लक्ष्मीपुर ले जाया गया। जहां उसके बाद सुनील सिंह को नगर थाना प्रभारी और एसआईटी टीम विनोद सिंह के द्वारा गोली मार दी गई। घायल बदमाश ने कहा कि गोली लगने के बाद पुलिसकर्मी उसे सिवान के सदर अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंचे जहां इलाज जारी है। वहीं इस एनकाउंटर मामले में पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से साफ बचते नजर आ रही है।

यह भी पढ़े : आपसी विवाद को लेकर जमकर हुई गोलीबारी, 2 को लगी गोली, मौके से खोखा बरामद

रवि कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!