पुलिस पर जानलेवा हमला, सरकारी पिस्टल ले भागे अपराधी

कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के ललियही स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पांच बदमाशों ने टाइगर मोबाइल के रंगीला राम को मारपीट कर सरकारी लोडेड पिस्टल छिन लिया. पुलिस को धमकाने और जान से मरने की नियत से तीन से चार राउंड फायरिंग भी की. पुलिसकर्मी किसी प्रकार इधर-उधर भाग कर जान बचाने में सफल हुए.

सूचना पर एसपी विकाश कुमार, सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. सहायक थाना क्षेत्र के ओटी पारा में किसी व्यक्ति के साथ दो युवक मारपीट कर रहे थे. सूचना पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास करने लगे तो बदमाशों ने पुलिस को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे.

इसी क्रम में बदमाशों ने लोडेड पिस्टल एक पुलिसकर्मी से छीन लिया और विरोध करने पर फायरिंग भी की. घटना के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण देखा जा रही है. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. मामले में एसपी विकास कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है. सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. दो बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

रिपोर्ट : श्याम

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...