अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला की कर दी हत्या

पटना सिटी : राजधानी पटना सिटी से सटे गौरीचक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला की हत्या कर दी। सूचना के बाद सदर डीएसपी-2 सत्यकाम और गौरीचक थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जाता है कि गौरीचक के चंदौसी गांव में नीरज कुमार उनकी पत्नी पूजा कुमारी और पिता सभी सो रहे थे। गुरुवार की आधी रात को छह की संख्या में अपराधियों ने घर में घुसकर नीरज कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतने में अपने पति को बचाने आई पूजा कुमारी को अपराधियों ने लोहे की रड से हत्या कर फरार हो गए। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

आपको बता दें कि वहीं मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं डीएसपी सत्यकाम ने बताया कि एक महिला की हत्या हुई है। घटना की तहकीकात की जा रही है। इसके लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड टीम भी अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़े : पटना सिटी क्षेत्र में चोरों का आतंक, कही रात तो कही दिन में ही मकान को खंगाला

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img