अपराधियों ने घर में घुसकर महिला की गोली मारकर की हत्या

बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं महिला की हत्या की खबर लगते ही गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र के नीमा पंचायत की है। मृतिका महिला की पहचान नीमा पंचायत के रहने वाले मणिकांत पोद्दार की पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है की मृतका के भाई और भतीजा को कुछ दिन पहले कर्ज के तौर पर दो लाख रुपए दिया था।

उन्होंने बताया कि शनिवार की रात मृतका के भाई और भतीजा घर पर आया। इस दौरान मृतका रेखा देवी को दोनों मिलकर गोली मारकर हत्या कर दिया। उन्होंने बताया है कि लगातार अपने भाई और भतीजा से बकाया रुपया मांगता था। लेकिन लगातार टालमटोल रुपया देने से करते रहता था। उन्होंने बताया है कि जब दोनों घर आया था तभी महिला ने कहा कि दोनों के लिए चाय बना कर दो। तभी बहु ने चाय बनाने के लिए गई थी। उसी दौरान दोनों मिलकर गोली मारकर हत्या कर दिया।

यह भी देखें :

उन्होंने बताया कि गोली का आवाज सुनकर जब आए तो दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पैसे की लेनदेन के कारण ही रेखा देवी के भतीजा और भाई मिलकर गोली मारकर हत्या की है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नीमा चांदपूरा थाना पुलिस को दी। मौके पर नीमा चांदपूरा थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल जुटी हुई है। फिलहाल इस हत्या की सूचना मिलते ही गांव में काफी संख्या में भीड़ लग गई है।

यह भी पढ़े : चचेरे भाई के प्यार में पागल हुई विवाहिता, फंदे से लटकर दी जान

अजय सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!