देवघर : नगर थाना प्रभारी के ऊपर फायरिंग करने वाला दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस को चार लड़के देवघर मन्दिर के आस पास स्कार्पियो से घूम कर फायरिंग करने की सूचना मिली थी। घटना के सत्यापन के लिए नगर थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे तो थाना प्रभारी के ऊपर भी फायरिंग किया गया हालांकि फायरिंग करने वाला दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वही दो भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से दो देशी पिस्टल और खोखा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी मामला दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट : कुलवन्त कुमार


















