Patna City में सुबह सुबह अपराधियों ने की जमीन कारोबारी की हत्या

Patna City : पटना सिटी में रविवार की अहले सुबह अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के जल्ला रोड की है जहां अपराधियों ने रविवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग कर अरुण कुमार नामक एक की गोली मार कर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि मृतक पहले कई मामलों में जेल जा चुका था। वह जमीन का कारोबार करता था साथ ही वह पटना की मेयर सीता साहू के घर पर फायरिंग मामले में भी जेल जा चुका था। पिछले दो दिन पहले भी पुलिस मृतक को पूछताछ के लिए थाना लाई थी। पुलिस ने घटनास्थल से 6 खोखे बरामद किया है। मृतक की बहन ने मेयर पुत्र और भाजपा नेता शिशिर कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है।

मेयर पुत्र से यह रंजिश करीब ढाई साल पहले से ही चला आ रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन में लगी हुई है। घटना के बाद से सारे अपराधी फरार बताये जा रहे है।

यह भी पढ़ें- हमारे समाज की जीवंतता का प्रतीक है Patna Mind Fest- त्रिपुरारी शरण

https://youtube.com/22scope

पटना सिटी से उमेश चौबे की रिपोर्ट

Patna City Patna City Patna City

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...