Patna City Crime News : अपराधियों ने दो को मारी गोली, एक की मौत दूसरा घायल

Patna City Crime News : बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ हो चुके हैं। राजधानी के पटना सिटी में अपराधियों ने दिनदहाड़े सरेआम दो व्यक्ति को गोली मार दी। गोली लगने से एक की मौत हो गई जबकि एक घायल गया। मृतक की पहचान मो तजु के रूप में की गई जबकि घायल की पहचान अनमोल बताई जा रही है। घायल व्यक्ति को लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

Patna City Crime News –

घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के सदरगली में अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को पीएमसीएच में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर खाजेकलां थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। Patna City Crime News

मामले में पुलिस ने बताया कि मामला बाइक चोरी से जुड़ा है जिसमें दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में युवक को गोली मारी गई है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की कवायद में जुटी हुई है।

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- तीन दिन में CM नीतीश ने भागलपुर में किया तीसरी जनसभा, कल करेंगे रोड शो

CITY CITY CITY CITY

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...