Katihar में अपराधियों ने की किसान की हत्या, शव…

क़टिहार: कटिहार (Katihar)  के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबराही दियारा में एक बार फिर बंदूक गरजना शुरू हो गया है। अपराधियों ने दियारा क्षेत्र में खेत में पानी पटवन करने गए एक किसान की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधी किसान का शव भी अपने साथ लेकर चले गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद Katihar सदर डीएसपी धर्मेंद्र कुमार, कुर्सेला थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें – Khelo India Games के लिए तैयार है बिहार, देश भर से जुटेंगे खिलाड़ी

स्थानीय लोगों ने बताया कि दियारा इलाके में हर वर्ष फसल बुआई और कटाई को लेकर अपराधी तांडव करते हैं। एक बार फिर अपराधियों ने लेवी नहीं देने के कारण एक किसान जुलो यादव की गोली मार कर हत्या कर दी और शव भी अपने साथ ले गए। मृतक के भाई ने बताया कि मृतक मंगलवार को अपने खेत में पटवन करने पहुंचा था उसी वक्त अज्ञात अपराधियों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी और शव अपने साथ लेकर चले गये।

घटना के बाद Katihar सदर डीएसपी धर्मेंद्र कुमार, कुर्सेला थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। फ़िलहाल पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Begusarai मक्का अनुसंधान केंद्र शिफ्ट होगा कर्णाटक, पत्र वायरल होने के बाद…

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...