जहानाबाद में अपराधियों का तांडव, किसान की गोली मारकर हत्या

जहानाबाद : जहानाबाद में अपराधियों ने फिर से सर उठाना प्रारंभ कर दिया है। पुलिस को धत्ता बताते हुए खेत के पटवन हेतु बोरिंग पर सो रहे एक किसान को बीते बुधवार की रात्रि में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंच पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Goal 2 22Scope News

खेत पटवन हेतु किसान शिवनन्दन बिंद बोरिंग पर सो रहे थे

मिली जानकारी के अनुसार, जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम मलहचक में खेत पटवन हेतु किसान शिवनंदन बिंद बोरिंग पर सो रहे थे कि अज्ञात बंदूकधारियों अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी तब लगी जब गांव के लोग सुबह खेत पटवन हेतु बोरिंग पर गए, तो देखा कि शिवनंदन बिंद मृत पड़ा है। मृत पड़ा देख लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर परसबिगहा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।

यह भी देखें :

घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पहुंचे

वहीं मृतक के पुत्र ने बताया कि बुधवार की रात्रि में 10 बजे मैं बोरिंग पर से घर वापस लौटकर घर आया और पिताजी वहीं पर ही सो गए थे। रात्रि में किसने गोली मारी हमलोग किसी को देखा नहीं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि शिवनंदन बिंद के साथ किसी से कोई झगड़ा भी नहीं था, वो बहुत ही मिलनसार स्वभाव के थे। ग्रामीणों ने शव के पास ही जुटे हुए हैं और डांग स्कायड की मांग कर रहे हैं। वहीं घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पहुंच मामला को मुआयना किया और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कर जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने की आश्वासन दिया। तत्पश्चात थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा।

यह भी पढ़े : सनकी पति ने मामूली विवाद में पत्नी को कुदाल से काटकर किया हत्या…

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...