पटना में Jewellery Showroom में अपराधियों ने की लूटपाट, डीजीपी आवास से कुछ ही दूरी पर…

पटना: राजधानी पटना में अपराधी किस कदर बेख़ौफ़ हैं इसका ताजा उदाहरण शनिवार शाम को देखने को मिला। बिहार पुलिस डीजीपी के आवास से महज कुछ ही दूर स्थित एक आभूषण शोरूम में हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना राजधानी पटना के कॉलोनी मोड़ के समीप की है जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक आभूषण शोरूम में घुस कर करीब साढ़े तीन लाख रूपये के आभूषण लूट लिए।

अपराधियों ने शोरूम के कर्मियों मोबाइल भी अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि पांच संख्या में हथियारबंद अपराधी बाइक से पहुंचे और ग्राहक बन कर शोरूम में घुस गए। इस दौरान अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने हथियार के बल पर डीजीपी आवास से कुछ ही दुरी पर एक आभूषण शोरूम से करीब साढ़े तीन लाख रूपये मूल्य के हीरा समेत अन्य जेवर लूट लिए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  अब परिजनों को नहीं बैठा पाएंगे Train में, दानापुर डिवीज़न ने क्राउड मैनेजमेंट के लिए…
Jewellery Showroom Jewellery Showroom Jewellery Showroom

Jewellery Showroom

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...