आरा Showroom लूट कांड: लूट से पहले अपराधियों ने अरण्य देवी मंदिर के सामने जोड़ा था हाथ फिर…

भोजपुर: भोजपुर के आरा में तनिष्क शोरूम (Showroom)  में लूट का मामला काफी चर्चा में रहा। घटना के चर्चा में रहने का कारण है कि लूट के महज कुछ देर बाद ही पुलिस ने दो अपराधियों को मुठभेड़ में गोली मार कर घायल कर दिया और लूट का आभूषण भी बरामद किया। घटना के बाद से पुलिस गिरफ्त में आये दोनों अपराधी से पूछताछ के साथ ही अनुसंधान करते हुए लगातार खुलासे कर रही है। पुलिस पूरे क्षेत्र की सीसीटीवी फूटेज को खंगाल रही है और गैंग से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें – Vaishali: पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, ईंट से वार कर…, इस बात पर हुआ था विवाद…

अब भोजपुर में मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी फूटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लूट कांड में शामिल दो बदमाश अरण्य देवी मंदिर के सामने हाथ जोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि 10:14 बजे अपराधी बाइक से अरनी देवी मंदिर के रास्ते शीशमहल चौक की तरफ जा रहे हैं। चलती बाइक से ही उन्होंने अरण्य देवी मंदिर की तरफ हाथ जोड़ कर प्रणाम किया है। बाइक पर आगे बैठा अपराधी ने हेलमेट पहन रखा है जबकि पीछे बैठे अपराधी का चेहरा खुला हुआ है।

मंदिर के सामने प्रणाम करने के बाद दोनों ने तनिष्क शोरूम (Showroom) में जा कर लूट की घटना को अंजाम दिया। बता दें कि 10:30 बजे 7 की संख्या में हथियारबंद अपराधी शोरूम में घुस कर लूट की घटना को अंजाम दे कर 10:39 बजे वापस बाइक से चलते बने। अपराधियों ने शोरूम में करीब 10 करोड़ से अधिक के आभूषण लूट लिए थे। लूटपाट के बाद भागने के दौरान अपराधियों का सामना बड़हरा थाना क्षेत्र के बाबुरा छोटी पुल के समीप पुलिस से हो गया और दोनों के बीच गोलियां चली।

यह भी पढ़ें – Arrah के Showroom में 25 करोड़ की नहीं हुई थी लूट, एसपी ने बताया…

मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दो अपराधी घायल हो गये जिन्हें पुलिस ने Showroom से लूट के आभूषण समेत गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से हथियार, कारतूस और लूट का करीब 70 प्रतिशत आभूषण बरामद कर लिया था।

यह भी पढ़ें-  Siwan में रक्षक बने भक्षक, होली के दिन जब घर के लोग खेल रहे थे होली तब….

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Bihar Food Safety: वैशाली में फर्जी FSSAI नंबर वाले Packaged Water...

वैशाली के हाजीपुर में खाद्य सुरक्षा टीम ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की 35,454 बोतलें जब्त कीं। बोतलों पर फर्जी FSSAI लाइसेंस नंबर मिलने की...

Patna News: निर्माणाधीन सभी भवनों की नियमित जांच के निर्देश, मंत्री...

पटना में निर्माणाधीन सभी सरकारी भवनों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री लेशी सिंह ने MLA Hostel का निरीक्षण कर गुणवत्ता...

LNMI Patna में InQuizitive Minds Quiz Competition, बिहार-झारखंड के 125 टीमों...

 LNMI पटना में InQuizitive Minds अंतरराज्यीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। बिहार-झारखंड से 344 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया और 125 टीमों ने हिस्सा लिया।LNMI Patna ...