अपराधियों ने की लूटपाट, पिता-पुत्र को चाकू मारकर किया घायल

गोपालगंज : गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर जहां पिता-पुत्र को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, लूटपाट में असफल होने पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के नरैनिया ढाला के पास की है। घायल का नाम धर्मेंद्र शर्मा और उनके पुत्र प्रिंस शर्मा है। ये मीरगंज थाना के नरयईनिया गांव के निवासी है। दोनों पिता-पुत्र को इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल धर्मेंद्र शर्मा के मुताबिक, बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट करने की कोशिश किया। उसका विरोध करने पर चाकू से हमला कर पिता और पुत्र को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...