Commercial Advertisment

अपराधियों ने Ambulance चालक की गोली मारकर की हत्या

पटना : बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां बुधवार की रात पीएमसीएच के गेट पर अपराधियों ने एक एंबुलेंस चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पीएमसीएच कैंपस में सनसनी फैल गई। मृतक विनय कुमार दास मूल रूप से झारखंड का निवासी था। वह हजारीबाग जिले का रहने वाला बताया जाता है। बाइक सवार दो अपराधियों ने पहले एंबुलेंस चालक से मारपीट की और फिर गोली मारकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

आपको बता दें कि घायल एंबुलेंस चालक को पीएमसीएच इमरजेंसी में ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत कई चीजों के आधार पर छानबीन में जूटी हुई है। पुलिस की माने तो पीएमसीएच में एंबुलेंस चालकों के बीच दलाली को लेकर पहले से भी दुश्मनी की बात आती रही है। इस घटना की जानकारी टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने दी।

यह भी पढ़े : BPSC छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद पटना पुलिस की सफाई, कहा- प्रतिबंधित क्षेत्र में कर रहे थे प्रदर्शन

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...