भोजपुर में अपराधियों ने Teacher को मारी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती

भोजपुर: भोजपुर में बदमाशों ने एक बार फिर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हुए एक शिक्षक को गोली मार दी। गोली लगने से शिक्षक घायल हो गए जिन्हे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामला धोबहा थाना क्षेत्र के बेहरा गांव की है जहां स्कूल से घर लौट रहे एक शिक्षक को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल अवस्था में शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल शिक्षक की पहचान बिहिया बाजार के वार्ड नंबर 7 के रहने वाले मोहम्मद मुमताज के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि वे अपने स्कूल में ड्यूटी कर बाइक से अपने घर आ रहे थे तभी बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके पीठ में लगी है और एक गोली गले को छूती हुई निकल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि घायल शिक्षक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के उदयभानपुर मध्य विद्यालय में कार्यरत हैं। वह अपने स्कूल में छुट्टी होने के बाद बाइक से अपने घर जा रहे थे तभी बेहरा पीएचसी के पास पहुंचते है अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने शिक्षक को आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- NEET UG पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दो और आरोपी को किया गिरफ्तार

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Teacher Teacher Teacher

Teacher

Jharkhand High Court Order: चतरा में करोड़ों की जमीन Fraud Case,...

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर चतरा में करोड़ों की जमीन हेराफेरी मामले में सीओ, सीआई समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।...

ACB Raid: जमीन Mutation रिश्वत कांड में बुढ़मू सीओ समेत तीन...

रांची के बुढ़मू अंचल में जमीन म्यूटेशन के बदले रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने सीओ समेत तीन आरोपियों को तीन दिन की...

ACB Action: जमीन Mutation के बदले रिश्वत मामले में बुढ़मू सीओ...

रांची के बुढ़मू अंचल में जमीन म्यूटेशन के बदले रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने सीओ समेत तीन आरोपियों को तीन दिन की...