डॉक्टर को अपराधियों ने मारी गोली, 3 ने दिया घटना को अंजाम

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी शहर के शेखपुरा मोहल्ला में अपराधियों ने शेरघाटी के चर्चित चिकित्सक डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद पर गोलियां चलाई। उक्त घटना में डॉक्टर को गोली लगी है। जिन्हें शेरघाटी के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने औपचारिक इलाज के बाद गया मगध मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। अपराधी तीन की संख्या में थे।

Goal 22Scope News

घटनास्थल पर पहुंचे ASP शैलेंद्र सिंह, जांच में जुटी पुलिस

इधर घटना का जानकारी मिलते ही शेरघाटी थानाध्यक्ष अजीत कुमार और शेरघाटी एएसपी शैलेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने छानबीन के दौरान घटनास्थल से एक पिस्टल लोडेड बरामद किया है। साथ ही आसपास के लोगों का कहना है कि अपाचे बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी आए और लगातार तीन गोलियां चलाई। जिसमें दो गोली मिस कर गया एवं एक गोली डॉक्टर के जबड़े में लगा है।

यह भी देखें :

घटना के पास मौजूद लोगों ने चलाना शुरू किया ईंट-पत्थर, भाग निकला आरोपी

वहीं पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के पास मौजूद लोग ईंट और पत्थर चलाना शुरू कर दिए तो आरोपी भागने में सफल रहा। चश्मदीद बताते हैं कि चिकित्सा अपने बगीचे से अपने घर की तरफ लौट रहे थे तभी अपराधियों ने गोली मारी है। फिलहाल पुलिस इस घटना में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।

यह भी पढ़े : फुलवारीशरीफ में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की तकिया से मुंह दबाकर हत्या…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...