बिहार में अपराधियों ने फिर गोलीबारी कर फैलाई दहशत

MUNGER / PATNA:गोलीबारी कर फैलाई दहशत – बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. मुंगेर और पटना में छोटी सी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. मुंगेर में पूर्व के विवाद में अपराधियों ने सुबह दरवाजे में बाहर बैठे एक व्यक्ति पर गोली चला दी. गोली उस व्यक्ति के पांव में लगी. अपराधियों ने भागने के क्रम में कई राउंड गोलियां चलाई. मौके से पुलिस ने तीन खोखा बरामद कर तफ्तीश शुरु कर दी है. घटना मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर बुद्धनमर्रर टोला की है.

munger 1 22Scope News

घायल दिनेश सिंह को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घायल ने बताया कि वह जुल्मी सिंह के घर के बाहर बैठा था कि तभी रंजीत सिंह वहां अपने लोगों के साथ पहुंच कर उसकी कनपटी पर पिस्टल सटा दिया मारने की धमकी दी. जिसके बाद वह पिस्टल पकड़ छीनने लगा और रंजीत सिंह उसी समय गोली चला दी.

पटना के मालपुर में युवक को मारी गोली, मौत

पटना के खुसरूपुर थाना इलाके के मालपुर गांव में शनिवार की रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान विमल सिंह के रुप में की गई.

गोलीबारी कर फैलाई दहशत – आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

घटना के बाद पटना के खुसरूपुर स्टेट हाईवे सड़क को

स्थानीय लोगों ने जाम कर हंगामा किया. परिजनों ने हत्या के

आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है. स्टेट हाईवे जाम हो

जाने के कारण पूरी तरह से यातायात बाधित हो गया.

स्थानीय एसडीपीओ राजेश कुमार मांझी और पटना सिटी

अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन दल बल के साथ स्थानीय लोगों

को समझाने की कोशिश की. मृतक रामप्रताप के पिता ने बताया कि

शनिवार की रात भोज में बेटा रामप्रताप तीन दोस्तों के साथ गया था ۔

रात में लौटने के दौरान गांव के ही रंगदार ने छत से बेटा रामप्रताप को आंख में गोली मार दी थी. वहीं पुलिस ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है.

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img